फोटो गैलरी

*श्रमिको के सामाजिक उत्थान मे  निभाये भूमिका*

*केकड़ी 1 मई (पवन राठी-पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क)*
*राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान के अनुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति केकड़ी के तत्वावधान मे गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस  के उपलक्ष मे केकड़ी स्थित खिड़की गेट पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमे श्रमिको को अधिकार ,सुरक्षा, श्रम कानून पर जागरूक किया  गया। अधिकार मित्र निर्मला राठौर ने बताया कि सभी को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की अवधारण स्पष्ट की गई। श्रमिक अपना जीवन लोगो के लिए समर्पित कर देते है फिर भी उनका सामाजिक उत्थान नही हो पाता है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि हम श्रमिको के सामाजिक उत्थान मे सहयोग करे।* *श्रमिको को उनके संवैधानिक हक एवं सुविधाए मुहैया करवाये। श्रमिको का किसी भी प्रकार से शोषण नही हो।कार्यस्थल पर महिलाओ की गरीमा का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। श्रमिको की कई श्रेणी है जैसे कि निर्माण श्रमिक, दिहाड़ी श्रमिक,खेतीहर श्रमिक, मनरेगा श्रमिक। ये सभी सामाज का हिस्सा है।  सभी श्रमिको को अपने अधिकारो के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्हे नशा,धूम्रपान, सामाजिक कुरीतियो से भी बचने पर जोर दिया गया। किसी भी प्रकार के शोषण की शिकायत होने पर पुलिस, प्रशासन एवं तालुका विधिक सेवा समिति को सुचित करना चाहिए। इस दौरान उपस्थित श्रमिको ने अपनी कुछ समस्याऐ भी बताई कि यहां चौखटी पर खड़े होने पर दुकानदारों द्वारा गाली गलौज  करते हैं, वहां खड़ा नहीं होने देते है। श्रमिको ने मांग की  है कि चौकटी के लिए कोई उपयुक्त स्थान की व्यवस्था की जाए जहां वे सभी  आराम से बैठ सके। कार्यक्रम मे ब्लॉक संसाधन व्यक्ति रणजीत सिंह केशावत ने भी सहयोग किया। इस दौरान अधिकार मित्र निर्मला राठौर, रणजीत सिंह केशावत एवं श्रमिक आदि मौजूद रहे।*