फोटो गैलरी

*सावर पंचायत समिति क्षेत्र में हुआ सघन पौधारोपण*

*एक दिन में 10 हज़ार से अधिक पौधे रोपे गए*

*उपखंड अधिकारी श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

*केकड़ी -सावर, 4 जुलाई(पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क)*
*हरियालो राजस्थान अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण  के उद्देश्य से सावर उपखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में उपखंड अधिकारी श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय सघन पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
   *पंचायत समिति के विकास अधिकारी श्री चिरंजीवी लाल ने बताया कि हरियाली राजस्थान अभियान में पंचायत समिति सावर के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और आमजन की भागीदारी रही। सामूहिक प्रयास से एक ही दिन में 10 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इससे सम्पूर्ण क्षेत्र में हरियाली और पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता का सशक्त संदेश गया।*
  *उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में औसतन 500 पौधों का रोपण किया गया। इनमें नीम, पीपल, बड़, जामुन, करंज जैसी औषधीय एवं छायादार प्रजातियों के पौधे शामिल थे।  इनका चयन स्थानीय जलवायु और पारिस्थितिकी के अनुसार किया गया ।*
   *उपखंड अधिकारी श्रद्धा सिंह ने कहा कि वृक्ष प्रकृति के सबसे बड़े संरक्षक हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए । वह भी अपनी माँ के नाम पर । इससे पौधारोपण भावनात्मक और सामाजिक अभियान बनेगा । उन्होंने कहा कि  पौधा लगाने के साथ उसकी देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण मिल सकेगा*।
*इस सामूहिक प्रयास से सावर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया गया है। अभियान की सफलता में पंचायत समिति के कार्मिकों, शिक्षकों, ग्राम सेवकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*