फोटो गैलरी

*भाजपा शहर मण्डल ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर किया नमन*

*केकड़ी 29मई (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क)*
*भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा विधायक  शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार आज महाराणा प्रताप जन्म जयंती के पर्व पर अजमेर रोड स्थित प्रताप सर्कल पर महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित की गयी मंडल अध्यक्ष रितेश जैन के नेतृत्व मे पार्टी के पदाधिकारीयो ने महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित की और महाराणा प्रताप के बलिदान को याद किया। मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने महाराणा प्रताप के जीवन पर  प्रकाश डालते हुए बताया की महाराणा ने कभी भी मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की, आजीवन अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया।उन्होंने समाज के हर वर्ग को अपने साथ लेकर मातृभूमि की आजादी की जंग लड़ी। महलों के सारे सुख त्यागे। जंगलों व गुफाओं में रहकर संघर्ष किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत,  धनराज चौधरी, महामंत्री कैलाश चौधरी, केदार शर्मा, सुरेश सेन धनराज नायक महेंद्र रेगर संजय बेनीवाल सत्यनारायण माली, राजेश मेहरचदानी, विनोद गोठवाल, दिनेश जाट, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी, पार्षद कोमल राठी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे*

AI Tools Indexer
जरूर पड़े