केकड़ी 21 अप्रैल (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क)*
*भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर की जन्म जयंती पर 15 तारीख से लेकर 25 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इस श्रृंखला में शहर मंडल केकड़ी द्वारा आज बाबा साहब की जीवनी व उनके योगदान पर एक संगोष्ठि का आयोजन नगर परिषद सभागार भवन में विधायक शत्रुघ्न गौतम की मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश प्रवक्ता विकास बारेठ व जिला मंत्री सुभाष वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर साहब के साथ हमेशा धोखा किया उनको कांग्रेस से टिकट नहीं दिया और अपनी खुद की पार्टी से चुनाव लड़ने पर भी दो-दो बार कांग्रेस ने उनको चुनाव में हराया पंडित नेहरू ने खुद उनके खिलाफ जाकर प्रचार किया चुनाव में धांधली कर उनका चुनाव में हारने का काम किया उनका हमेशा अपमान किया अंबेडकर साहब द्वारा बनाए गए संविधान के मूल आत्मा को ही अपने राजनीतिक स्वार्थ के खातिर परिवर्तित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 1990 मे उनको भारत रत्न देने का काम किया जबकि कांग्रेस ने 45 साल तक उनको भारत रत्न नहीं दिया। अंबेडकर साहब से जुडे हुई पांच स्थानों को मोदी सरकार ने पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने का काम किया।प्रदेश प्रवक्ता विकास बरेठ ने बताया की भारत के संविधान बनाने में अंबेडकर साहब की सबसे प्रमुख भूमिका थी लेकिन कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर साहब के नाम से उनके मानने वालों को अपना वोट बैंक समझा जबकि असलियत में कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर साहब को नीचा दिखाने का काम किया।देश की संसद में उनको बोलने नहीं दिया गया हमेशा उनका अपमान किया कभी उनको आगे नहीं आने दिया गया अपनी ही सरकार में अपने चहेतो को कांग्रेस ने पुरस्कृत किया लेकिन कभी भी अंबेडकर साहब को पुरस्कार नहीं दिया जिला मंत्री सुभाष वर्मा ने कहा अंबेडकर साहब ने हमेशा देश के पिछड़े दलित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया उनके सामाजिक स्तर में सुधार के लिए आवश्यक नियम बनाए कानून बनाए उनको कैसे शिक्षित किया जा सके इस पर विचार किया और केंद्र सरकार आज भी विभिन्न योजनाओं द्वारा अंबेडकर साहब के विचारों को आगे बढ़ा रही है संगोष्ठी में कर्नल दुर्गा लाल रेगर,मंडल उपाध्यक्ष मंजू गर्ग व धनराज नायक ने भी अपने विचार रखें। बेठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने की। बैठक में पूर्व विधायक गोपाल धोबी, उपाध्यक्ष भैरूलाल साहू, धनराज चौधरी,धनराज कच्छावा,प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र चौधरी,महामंत्री कैलाश चौधरी,केदार शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली,बलराज महेरचंदानी,कन्हैया लाल जेतवाल , रामदेव माली,ज्ञानेश्वर व्यास, पार्षद सुरेश बॉयत, सुरेश साहू, लोकेश साहू,संजय बेनीवाल, प्रीतम जैन, सत्यनारायण माली, अमित जेतवाल,महेश नायक सुरेश सेन, रामपाल चौहान, किसनगोपाल टेलर, महेश बॉयत, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र रेगर पूनम कंवर,चित्रा व्यास, विनोदिनी ठोलिया राजेश मेहरचंदानी उमराव सिंह सोलंकी कमल सांखला रोहित जांगिड़ पृथ्वीराज जिंनगर, सहित अनेक पदाधिकारी गण सहित सैकड़ो की संख्या में आम जनता उपस्थित रही।बेठक का संचालन उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत एडवोकेट ने किया*



