फोटो गैलरी

*जैन मुनि संघों के सावर मे भव्य मंगल प्रवेश पर बिछाए पलक पावड़े -सावर में 13 से 18 मई तक आयोजित होगा विशाल पंचकल्याणक महोत्सव

*केकड़ी -सावर 9 मई (पब्लिक Answer न्यूज़ नेटवर्क)*
*सावर में नव निर्मित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित मजिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर धर्ममयी सावर नगरी में जैन मुनि आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज व बालाचार्य निपूर्णनन्दी महाराज सहित भारत गौरव स्वस्ति भूषण माताजी का ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान जैन मुनि संघों के प्रवेश पर जैन समाज ने स्वागत में पलक पावड़े बिछाये। मजिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति अध्यक्ष मनोज मित्तल अग्रवाल समाज अध्यक्ष माणक चंद गोयल समिति के पारस कुमार जैन अशोक  गंदेरिया की अगुवाई में सावर में अजमेर कोटा चोराहे पर भव्य स्वागत किया गया।अजमेर कोटा चोराहे से पूर्व समाज के लोग जेन मुनि संघों का केकडी रोडपर पर पहुंचकर आगवानी की।तत्पश्चात समाज के लोगो ने चोराहे पर मुनि संघ की चरण वंदना कर  बेंड बाजो व डीजे के साथ धूमधाम से इलाहजी  चौक  स्थित भगवान चंदा प्रभु स्वामी के मंदिर पहुंचकर दर्शन करके कंचन पैराडाइज में पहुंचे।इस दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।साथ ही जगह जगह लोगो ने मुनियों की चरण वंदना करके पाद पक्षालन किया। जेन मुनियों ने कंचन पैराडाइज में धर्म सभा मे धर्म उपदेश दिए। अशोक गंदेरिया ने बताया कि आगामी 13 से 18 मई तक सावर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री खेल स्टेडियम में पंच कल्याण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा उसको लेकर सघन तैयारियां  जारी है।*

Market Mystique
जरूर पड़े