*गूंजे परशुराम कि जय जय कार के नारे-रैली का नगर मे पुष्प वर्षा से स्वागत*
*केकड़ी 28 अप्रैल (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क)*
*भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा केकड़ी खंड की शाखा द्वारा नगर में दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर परिषद के सभागार से महासभा के अध्यक्ष मुंशी हरिप्रसाद शर्मा ने विधिपूर्वक हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।*
*रैली नगर परिषद से बस स्टैंड, कोटा रोड होते हुए परशुराम सर्किल पहुंची। मार्गभर में भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया गया।*
*परशुराम सर्किल पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों, उनके शौर्य और तप का वर्णन करते हुए समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर भगवान परशुराम की प्रतिमा का सुंदर श्रृंगार किया गया तथा विद्युत सजावट की गई। समाज की महिलाओं ने प्रभा पंचोली एवं गीता शर्मा के नेतृत्व में दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा व्यक्त की। भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर सामूहिक आरती की गई तथा हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया।*
*अस्पताल में होंगे सेवा कार्य*
*महासभा के अध्यक्ष मुंशी हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर राजकीय चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित किए जाएंगे। प्रातःकाल परशुराम सर्किल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की जाएगी।*
*उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए आतंकी हमले के कारण ब्राह्मण समाज की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को सादगीपूर्वक मनाया जाएगा। इसी कारणवश शोभायात्रा, कलश यात्रा तथा सामूहिक भोज के कार्यक्रम स्थगित कर केवल सेवा कार्य और वाहन रैली तक आयोजन को सीमित रखा गया है।*
*समारोह में इनका रहा योगदान*
*प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश दाधीच ने बताया कि इस आयोजन में ब्राह्मण समाज के संरक्षक अशोक डूंगरिया, संभागीय अध्यक्ष डॉ. अविनाश दुबे, जिला अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, पारीक समाज अध्यक्ष महेंद्र पारीक, गुर्जर गौड़ समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष कैलाशचंद्र गौड़, शिक्षक संघ अध्यक्ष महेश शर्मा, मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा, नगर परिषद के संजय कुमार शर्मा, युवा शाखा अध्यक्ष सीपी पारीक, रामचरण शास्त्री, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, पाराशर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष घनश्याम पाराशर, सुदेश पाराशर, नंदकिशोर तिवारी तथा नगर परिषद के राकेश पारीक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता निभाई।*



