फोटो गैलरी

भजनलाल कैबिनेट में फेरबदल पर मुहर*

*केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम कोअहम जिम्मेदारी मिलने कि प्रबल संभावना *

*केकड़ी 20अप्रैल (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क)*
*राजस्थान की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।* *भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व से मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी मिल चुकी है और 30 अप्रैल से पहले नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है।*
*इस फेरबदल में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम को भी अहम जिम्मेदारी मिलने कि प्रबल संभावना  है।*
*गौतम की संगठनात्मक सक्रियता और विधानसभा में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मंत्रीमंडल में स्थान दिए जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। सियासी हलकों में यह भी चर्चा है कि वे बड़े विभाग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। दिल्ली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में आरएसएस मुख्यालय केशव कुंज में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की।* *इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष से भी उनकी लंबी बातचीत हुई। इन बैठकों को मंत्रिमंडल फेरबदल की अंतिम सूची तय करने से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी और फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई जैसे नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल हैं। साथ ही कुछ वर्तमान राज्य मंत्रियों का प्रमोशन और आधा दर्जन मंत्रियों की संगठन में शिफ्टिंग की भी योजना है।*

AI Tools Indexer
जरूर पड़े