फोटो गैलरी

हनुमान जयंती पर 251 आसनों पर हुवा भव्य सुंदर कांड पाठ*

*भक्ति रस की बिखरी अनुपम छटा*

*केकड़ी 13 अप्रैल (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क)*
*हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रामचरित मानस मंडल के तत्त्वावधान में देवगांव गेट स्थित गौशाला में शाम 7-30″बजे से 251 आसनों पर भव्य सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।*
*जिससे भक्ति की अनुपम छटा बिखरी और सभी आस्था के सागर में*गोते लगाने लगे।सम्पूर्ण वातावरण*भक्तिमय हो गया।*
*सुंदर कांड पाठ में एक और  पारंपरिक धवल परिधानों में पुरुष आसनस्थ थे तो दूसरी और के आसनों पर लाल चुंदरियो में महिला शक्ति आसनस्थ होकर अनुपम छटा बिखेरते हुए  सुंदर कांड पाठ को भक्ति रस से सरोबार कर दिया।*
*कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मानस मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता रोहित कुमार विजय (राजूदूध वाले) ने बताया कि शनिवार सायं 7:30 बजे से शुरू हुए इस पवित्र पाठ में पुरुष श्रद्धालु श्वेत पारंपरिक वेशभूषा में, तथा मातृशक्ति महिला मंडल लाल चूंदड़ी ओढ़े हुए दिव्यता बिखेरती हुई उपस्थित रहीं।*

*संपूर्ण वातावरण संगीतमय मधुर ध्वनि में गूंजता रहा और पाठ के दौरान श्री राम दरबार एवं वीर बजरंगबली की मनोहारी झांकी हर भक्त के मन को भावविभोर कर रही थी। मंडल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में अखंड जोत पूरे समय जलती रही, जो आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा को और भी ऊंचा करती रही।*

*पाठ के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई, जिससे समूचा परिसर एक अद्भुत भक्तिमय उत्सव स्थल में परिवर्तित हो गया। आयोजन को सफल बनाने में श्री राम चरित मानस मंडल के रोहित कुमार विजय, मनोज बाहेती, पुरुषोत्तम काबरा, अशोक विजय, मुरारी ऐरन,किशन गर्ग, दिनेश गर्ग (गर्ग पेपर इंडस्ट्रीज़) सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।*

*इस आध्यात्मिक आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ के सहभागी बने। यह आयोजन निश्चित ही क्षेत्रवासियों के लिए एक अविस्मरणीय धार्मिक अनुभूति बन गया।*

Buzz4ai
जरूर पड़े

श्री सुधासागर स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, 9वीं व 11वीं कक्षाओं में होनहारों ने बाजी मारी*सुधासागर स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, 9वीं व 11वीं कक्षाओं में होनहारों ने बाजी मारी*

*लेडी सिंघम कुसुमलता मीणा व उनकी टीम ने बड़ी कार्यवाही करके नथ लूटने वाली अंतरजिला गेंग का किया पर्दाफाश**नकाबपोश लुटेरों का गिरोह बेनकाब, केकड़ी थाने में पूछताछ जारी**केकड़ी पुलिस की बड़ी सफलता, कई जिलों में फैले थे गिरोह के तार*