फोटो गैलरी

*वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर का मनाया जन्म दिवस*

केकड़ी-सरवाड़ 8 अप्रैल(पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क)*
*सरवाड़ तहसील के ग्राम गोयला में जावला मोड़ बस स्टैंड पर भाजपा वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्म दिन मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे का मुंह मिठा करवाया। मंडल महामंत्री महेश प्रजापति ने बताया कि जन्म दिन पर गायों को चारा डाला गया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री महेश प्रजापति,आई टी प्रभारी कौशल सैन, आदर्श ग्राम सेवा सहकारी समिति मैनेजर औम प्रकाश रेगर,बालू राम जाट,भाग चंद प्रजापत,टीकम रेगर, मुकेश प्रजापति,तुल राज सिंह राठौड़, राजेश सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।भीचर ने सभी का आभार व्यक्त किया।और कहा कि भाजपा सरकार हर तरह के विकास में अग्रणी है। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर साफ़ा बंधन कर स्वागत किया।*