फोटो गैलरी

*कांग्रेस सम्मेलन में जमकर दहाड़े रघु शर्मा-बोले जिला रहता तो अनेक विकास कार्य स्वतः होते*

*अंतिम सांस तक केकड़ी जिले के लिए संघर्ष करूँगा -केकड़ी को फिर से जिला बनाकर रहूंगा -रघुशर्मा*

*केकड़ी 26 मार्च ( पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क)*
*ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में केकड़ी जिला समाप्त करने के बाद आक्रोशित रघु शर्मा सार्वजनिक रूप से पहली बार राज्य सरकार के निर्णय के विरुद्ध दहाड़े और घोषणा की कि अंतिम सांस तक केकड़ी को जिला बनाने के लिए संघर्ष करूँगा और केकड़ी को फिर से जिला बनाकर रहूंगा।*
*इसके साथ ही रघु शर्मा ने कहा कि*
*मुझे रघु शर्मा कहते हैं  केकड़ी को* *जिला बना कर* *रहूंगा,केकड़ी विधायक गौतम विधानसभा में  भाषण देते हैं* *केकड़ी जिला बनने लायक नही है-इस तरह से केकड़ी जिले का अपमान किया गया जो शर्मनाक है।*
*डीग- केकड़ी की जनसंख्या समांतर है, डीग भरतपुर से मात्र 35 किलोमीटर दूर है क्या है यहां पर केकड़ी हर पैमाने में फिट था लेकिन जिला समाप्त कर दिया गया।*
*रघु शर्मा ने खुले आम सवाल दागा की बताइए  विधायक गौतम क्यों नहीं बचा पाए केकड़ी जिले को?*
*किसी से डरने की जरूरत नहीं ऊपर वाले से डरने की जरूरत है*
*इसका उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया और सम्मेलन स्थल को रघु शर्मा जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान कर डाला।*
*रघु शर्मा ने अपने लंबे उद्बोधन में राज्य की भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तक केवल हाकम बदलते थे हुकम नही लेकिन राज्य की भाजपा सरकार ने हुकम बदलकर एक नई मिशाल कायम की है।हुकम बदलते समय राज्य सरकार ने लोकतंत्र की वास्तविक मालिक जनता के हितों सुविधाओ और विकास को पूरी तहह से केवल राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए कुरबान करते हुए जिला समाप्ति के लिए फरमान जारी कर दिया जनता उसको कभी माफ नही करेगी।*
*सम्मेलन में कांग्रेस पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ ने खुलकर अपने विचार रखे।समस्त कांग्रेस जनों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया।*
*सम्मेलन में कांग्रेस विधान सभा प्रभारी प्रधुम्न सिंह देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समरवीर सिंह पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह नगर परिषद सभापति कमलेश साहु नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत जैन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों व केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं केकड़ी व सावर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीयों एवं समस्त मंडल अध्यक्ष गणो, नगर कांग्रेस कमेटी के समस्तपदाधिकारियों,ब्लॉक एवं शहर महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों,युवाकांग्रेस ,सेवादल, एनएसयूआई,पंचायत राज संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व नपा अध्यक्ष,नपा उपाध्यक्ष,पार्षद, पूर्व पार्षद,पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य,सरपंचगण , मंडल के पदाधिकारी गण, कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रिम संघटनो के पदाधिकारीगणसहित हजारो कांग्रेस जन उपस्थित थे।*

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन